Help:आयटम

This page is a translated version of the page Help:Items and the translation is 100% complete.

विकिडेटा मुक्त ज्ञान-आधार है जिसे कोई भी संपादित कर सकता है। विकिपीडिया की तरह विकिडेटा भी मीडियाविकि विकि पैकेज पर बना है, जिसका मतलब है कि पृष्ठों (इस वाले की तरह!) पर सामग्री को दूसरों के सहयोग से जोड़ा, संपादित किया है हटाया जा सकता है। विकिपीडिया के विपरीत, विकिडेटा विकिबेस सॉफ्टवेयर का भी इस्तेमाल करता है जिससे संरचित डेटा को सहयोगी रूप से संपादित किया जा सकता है।

आयटम को समझना

आयटम और उनके डेटा आपस में जुड़े हुए हैं

विकिडेटा पर आयटम का मतलब है मानव ज्ञान में वह चीज़, जैसे विषय, परिकल्पनाएँ, और वस्तुएँ। जैसे "1988 ग्रीष्म ओलंपिक्स", "प्रेम", "एल्विस प्रेस्ली", और "गोरिला" सभी विकिडेटा पर आयटम हैं।

जो लोग विकिपीडिया से परिचित हैं, वे शायद शुरुआत में आयटमों को विकिपीडिया लेखों के विकिडेटा संस्करण के रूप में सोचेंगे। जहाँ आयटम औऱ लेख दोनों मानव ज्ञान के विविध परिकल्पनाओं या विषयों के बारे में जानकारी को रखने के लिए पृष्ठ है, यह जानना ज़रूरी है कि विकिडेटा बस विकिपीडिया का डेटाबेस रूप नहीं है। विकिडेटा असल में विकिपीडिया से विकिमीडिया कॉमन्स, मीडिया फाइल रिपॉज़िटरी के ज़्यादा करीब है—मगर मीडिया फाइलों की जगह विकिडेटा पर सभी विकिमीडिया परियोजनाओं तथा बाहरी वेबसाइटों द्वारा उपयोग के लिए केंद्रीय रूप से संरचित डेटा रखा जाता है।

आयटमों के कई आवश्यक लक्षण हैं जो विकिडेटा के सफलता का कारण हैं:

प्रसिद्ध आयटम

विकिडेटा का आयटमों को प्रसिद्ध कहा जाता है। इसका मतलब इनमें कम से कम एक है:

  • विकिपीडिया, विकियात्रा, विकिस्रोत, विकिसूक्ति, विकिविश्वविद्यालय, या विकिमीडिया कॉमन्स जैसे किसी विकिमीडिया साइट पर एक जुड़ा हुआ पृष्ठ
  • एक स्पष्ट रूप से पहचानने योग्य वैचारिक या भौतिक इकाई जिसे गंभीर और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध संदर्भों की मदद से वर्णित किया जा सकता है या
  • आयटम किसी संरचनात्मक माँग को पूरा करता है। अधिक जानकारी के लिए हमारी प्रसिद्धि नीति देखें।

अनूठे आयटम

आइटम अनूठे भी हैं हैं। हर आइटम को स्पष्ट रूप से पहचाने जाने योग्य परिकल्पना या वस्तु या स्पष्ट रूप से पहचाने जाने योग्य परिकल्पना या वस्तु की एक आवृत्ति के लिए मौजूद होना चाहिए। उदाहरणस्वरूप, विकिडेटा पर हमारे पास परिकल्पना planet (Q634) के साथ ग्रह की आवृत्ति Earth (Q2), दोनों हैं।

आयटमों को जोड़ना

आयटमों को एक-दूसरे से जोड़ा जा सकता है और उन्हें जोड़ा जाना चाहिए। हर आयटम के पास एक विशेष पहचानकर्ता (Q उपसर्ग से शुरू होने वाला) और विकिडेटा के मुख्य नामस्थान पर अपना एक पृष्ठ है। उदाहरणस्वरूप, ऊपर सूचीबद्ध आयटमों के लिए पृष्ठ हैं क्रमशः 1988 Summer Olympics (Q8470), love (Q316), Elvis Presley (Q303) और Gorilla (Q36611)। ये वो पृष्ठ हैं जहाँ हर आयटम के डेटा को जोड़ा, संपादित किया और अनुरक्षित किया जा सकता है, ज़्यादातर बयानों के रूप में।

पृष्ठ में से आयटमों को साथ में भी जोड़ा जा सकता है ताकि विकिडेटा पर सभी डेटा आपस में जुड़ी रहे। दूसरे पृष्ठ की कड़ी को आम तौर पर "बयान अनुभाग" के "संपादित करें" बटन पर क्लिक करके एक "गुणधर्म" के रूप में जोड़ा जाता है। अगर कोई उचित गुणधर्म मौजूद नहीं है, इसे "बयान" अनुभाग के नीचे के "+ जोड़ें" पर क्लिक करके जोड़ा जा सकता है। यह भी देखें: #मौजूदा आयटम पृष्ठ पर जोड़ना

एक आयटम को दूसरे आयटम से जोड़ने के लिए कुछ साधारण गुणधर्म:

  • इन आयटमों की तुलना करते हुए: ...
  • आयटम इसका भाग है: ...
    • part of (P361) - (इसका अनुभाग है: .../ इसमें है: .../ इसका हिस्सा है: ...)
    • instance of (P31) - (इसका उदाहरण है: ...)
    • subclass of (P279) - (इसका एक सबसेट है: ...)
    • facet of (P1269) - (इसका एक पहलू है: .../ इसका उप-आयटम है: .../ इसी विषय पर एक अधिक विस्तृत वर्णना इस द्वारा दी जाती है: ...)
    • has characteristic (P1552) - (के पास यह विशेषता है: .../ इसे परिभाषित करता है: .../ इसका डिफॉल्ट गुणधर्म है: ...)
  • आयटम में है/हैं ...
    • has part(s) (P527) - (में है/हैं ...)
    • has part(s) of the class (P2670) (में हिस्से हैं जो इसके उदाहरण हैं: .../ कुछ हिस्से इसके उपवर्ग बनते हैं: ...)

उदाहरण:

  1. Albert Einstein's brain (Q2464312) part of (P361) है: Albert Einstein (Q937)
  2. Albert Einstein (Q937) एक instance of (P31) है: human (Q5)
  3. human (Q5) एक subclass of (P279) है: mammal (Q7377)
  4. mammal (Q7377) has part(s) (P527): mammary gland (Q189961)

आयटम पृष्ठों के बाहर आयटमों की कड़ियाँ आम तौर पर "Q|" उपसर्ग के साथ आयटम की संख्या को जोड़कर, उसे मध्यम कोष्ठकों के अंदर लिखकर जोड़े जा सकते हैं, जैसे {{Q|8470}}1988 Summer Olympics (Q8470)

एक नया आयटम बनाना

 
बाएँ तरफ के मेन्यू से "Create a new Item" चुनकर एक नया आयटम बनाएँ
 
नए आयटम का लेबल और विवरण दर्ज करें
 
"मैरी क्यूरी" आयटम को संपादित करें
 
एक साइटकड़ी जोड़ें

विकिडेटा आयटमों को संपादित करने पर एक चरण-ब-चरण विधि: Wikidata:Tours

किसी आयटम का पृष्ठ बनाने से पहले यह निश्चित कर लेना अच्छा होता है कि कहीं विकिडेटा पर उस आयटम के लिए पहले से ही कोई पृष्ठ तो नहीं है। यह जाँचने के सबसे अच्छा तरीका है शीर्षक के आधार पर आयटम खोज का इस्तेमाल करना।

शीर्षक के आधार पर आयटम खोज में दो फील्ड्स हैं जिन्हें उन आयटमों को खोजने के लिए डिज़ाइन किया गया है जिनके पास पहले से ही किसी विकिमीडिया साइट पर पृष्ठ है और जो विकिडेटा के सिस्टम में हो सकता है। "Site:" वाले बाएँ तरफ के फील्ड पर उस विकिमीडिया साइट की भाषा को जोड़ें जिस भाषा के आयटम को आप ढूँढ़ना चाहते हैं। ज़्यादातर विकिमीडिया साइटों पर भाषाओं के लिए बने समान संस्करण होते हैं जिन्हें एक कोड के ज़रिए पहचाना जाता है। उदाहरणस्वरूप, अंग्रेज़ी का कोड है 'en', और फ्रांसिसी का कोड है 'fr'। यह कोड URL पर पाया जा सकता है; तो en.wiktionary.org है अंग्रेज़ी विकिकोश और en.wikipedia.org है अंग्रेज़ी विकिपीडिया, जबकि fr.wiktionary.org है फ्रांसिसी विकिकोश और fr.wikipedia.org है फ्रांसिसी विकिपीडिया। विकिमीडिया साइट के लिए भाषा कोड का पता लगाने के लिए एक स्क्रीनशॉट यहाँ उपलब्ध है।

"Page:" वाले दूसरे फील्ड के लिए आपको उस पृष्ठ का सटीक नाम डालना होगा जैसा वह उसके विकिमीडिया साइट के ऊपर दिखता हो। यह सही आयटम को प्राप्त करने के लिए ज़रूरी है, क्योंकि ऐसा हो सकता है कि विकिडेटा पर एक ही लेबल वाले कई आयटम हो। उदाहरणस्वरूप, अगर आप जानना चाहते हैं कि क्या विकिडेटा पर पहले से ही जावा (इंडोनेशिया में एक द्वीप) के लिए कोई आयटम पृष्ठ है कि नहीं, आपको "जावा (द्वीप)" खोजना होगा—न कि "जावा", जो आपको विकिपीडिया पर जावा के बहुविकल्पी पृष्ठ का आयटम पृष्ठ दे देगा।

अगर विकिडेटा पर उस आयटम के लिए पहले से ही एक पृष्ठ होता है, खोज आपको वहीं ले जाएगी।

अगर कोई आयटम मौजूद नहीं है, आप उसे खुद बना सकते हैं। आप ऐसा या तो असफल खोज के बाद शीर्षक के आधार पर आयटम खोज पृष्ठ के नीचे दिखाए जाने वाली कड़ी पर क्लिक करके, या फिर बाएँ तरफ के मेन्यू पर "Create a new Item" क्लिक करके कर सकते हैं। दोनों में से किसी भी कड़ी पर भी क्लिक करने पर, आपको एक पृष्ठ पर ले जाया जाएगा जिसमें आपको नए आयटम को एक लेबल और विवरण देने को कहा जाएगा। अगर आपने शीर्षक के आधार पर आयटम खोज का इस्तेमाल किया है, इंटरफेस पर खोज के समय दर्ज किए हुए फील्ड्स से दोनों फील्ड्स पहले से ही भरे हुए होंगे। अगर आपने Create a new Item कड़ी का इस्तेमाल किया है, उसके न होने की चिंता न करें—आप उन्हें बाद में दर्ज कर पाएँगे। जब काम हो जाए, "Create" पर क्लिक करें।

मौजूदा आयटम पृष्ठ पर जोड़ना

एक लेबल और विवरण के साथ ही, आयटम पृष्ठ पर दर्ज किए जाने वाले दो और हिस्से हैं उपनाम और साइटकड़ियाँ। आयटम पृष्ठ पर ये चार हिस्से बहुभाषी हैं, यानी कि उन्हें किसी विशिष्ट भाषा के लिए दिखाया तथा योगदानकर्ताओं द्वारा दर्ज किया जाता है। इसका मतलब (आम तौर पर) यह भी होता है कि इसमें हर भाषा के लिए अलग-अलग वैल्यू होंगे। इन हिस्सों को कई भाषाओं में जोड़ना भी संभव है (अगर आप एक से अधिक भाषा में धाराप्रवाह हैं तो आप कई भाषाएँ जोड़ सकते हैं); विकिडेटा पर अपने भाषा की वरीयताओं को सेट करने के लिए Help:Multilingual देखें।

लेबल, सबसे प्रसिद्ध नाम है जिससे आयटम को जाना जाता है। लेबल्स को आयटम के पृष्ठ के ऊपर की तरफ़ के टेक्स्ट फ़ील्ड्स पर "Label" कॉलम में जोड़ा जाता है। "edit" पर क्लिक करें, लेबल लिखें, और "publish" पर क्लिक करें। एक विवरण एक छोटा वाक्यांश है जो समान लेबल्स वाले दूसरे आयटम्स से वर्तमान आयटम को अलग करने के लिए जोड़ा जाता है। विवरणों को लेबल्स की तरह ही "Description" कॉलम में जोड़ा जाता है। लेबल्स और विवरण के उपयोग के बारे में अधिक जानकारी के लिए Help:Label और Help:Description देखें।

आप आयटम के पृष्ठ के ऊपर के "edit" बटन पर क्लिक करके "Also known as" कॉलम में उपनाम जोड़ सकते हैं। आप फ़ील्ड में पहला उपनाम जोड़ पाएँगे, जिससे एक दूसरा कॉलम नीचे आ जाएगा। तब तक उपनाम भरते रहें जब तक आपके पास कोई वैकल्पिक रूप न हो, और "publish" पर क्लिक करें। उपनामों के उपयोग के बारे में अधिक जानकारी के लिए Help:Aliases देखें।

विकिडेटा पर साइटकड़ी जोड़ने के लिए उचित हैडिंग/हैडिंग्स के नीचे के अनुभाग/अनुभागों पर जाएँ, जैसे "Wikipedia" या "Wikiquote", और हैडिंग के पास के "edit" बटन पर क्लिक करें। साइटकड़ी के समूह के नीचे आपको दो खाली फ़ील्ड्स दिए जाएँगे: बाएँ तरफ के फ़ील्ड पर लिखा होगा "wiki" और दाएँ तरफ के फ़ील्ड पर लिखा होगा "page" (जो पहले फ़ील्ड को ठीक से भरने पर दिखता है)। बाएँ तरफ के फ़ील्ड पर आप विकिमीडिया साइट के पृष्ठ की भाषा जोड़ेंगे जो इस आयटम के विषय के बारे में है। दाएँ तरफ के फ़ील्ड में आप उस पृष्ठ का नाम डालेंगे जो विकिमीडिया साइट पर इस विषय पर बना है। इन दोनों फ़ील्ड्स में ड्रॉपडाउन हैं जिनकी मदद से आप लिखते हुए जानकारी को भरने में मदद पा सकते हैं। दोनों फ़ील्ड्स भर लेने के बाद "publish" पर क्लिक करें। अधिक जानकारी के लिए Help:Sitelinks देखें।

कृपया ध्यान दें: पृष्ठ के पूरी तरह से लोड होने से पहले किसी भी "edit" या फिर "+ जोड़ें" बटन पर क्लिक करने पर आपको एक अलग पृष्ठ पर ले जाया जाएगा जहाँ पर एक विशेष इंटरफ़ेस होता है। इससे आप उचित बदलाव कर पाएँगे मगर इसका इस्तेमाल करना ज़रा-सा मुश्किल होता है। अगर "edit" या फिर "+ जोड़ें" पर क्लिक करने के तुरंत बाद पृष्ठ दाएँ तरफ के चित्रों जैसा नहीं दिखता, वापस जाएँ, और पृष्ठ के लोड होने तक ब्राउज़र का इंतज़ार करें (आम तौर पर ब्राउज़र के ऊपर की तरफ टैब पर एक चिह्न होता है), और उसके बाद ही "edit" या "+ जोड़ें" पर दोबारा क्लिक करें।

आयटम Marie Curie (Q7186) के लिए भरे गए चार क्षेत्रों के उदाहरण

Language Item Label Description Aliases विकिपीडिया पृष्ठ से जोड़ें
अंग्रेज़ी (en) Q7186 Marie Curie Polish and French physicist and chemist (1867–1934) Maria Salomea Skłodowska; Marie Skłodowska-Curie Marie Curie
फ़्रेंच (fr) Q7186 Marie Curie physicienne et chimiste polonaise et française Maria Salomea Skłodowska herb Dołęga; Maria Skłodowska-Curie; Marie Sklodowska-Curie; Maria Skłodowska Marie Curie
पोलिश (pl) Q7186 Maria Skłodowska-Curie polsko-francuska uczona, noblistka z fizyki i chemii Maria Curie-Skłodowska; Marie Curie; Maria Skłodowska Maria Skłodowska-Curie


एक आयटम के पृष्ठ को सम्पादित करना

 
किसी आयटम के पृष्ठ का निर्माण कैसे किया जाता है

लेबल, विवरण, उपनाम, और साइटकड़ियाँ – सभी चार फ़ील्ड्स, सम्पादित करने योग्य हैं। किसी मौजूदा तत्व को सम्पादित करने के लिए "edit" बटन पर क्लिक करें और नई या बदली हुई जानकारी जोड़ें। और फिर "publish" पर क्लिक करें। अगर कोई उपनाम या साइटकड़ी गलत है, आप उसे हटा सकते हैं। ऐसा करने के लिए पहले "edit" बटन पर क्लिक करें और फिर या तो वह उपनाम हटा दें जिसे आप हटाना चाहते हैं, या फिर उस साइटकड़ी के पास के कूड़ेदान के आइकॉन पर क्लिक कर दें जिसे आप हटाना चाहते हैं। फिर "publish" पर क्लिक करें। तत्व तुरंत हट जाएगा और उसे डेटाबेस से हटा दिया जाएगा।

आयटम्स के लिए प्रलेख

{{Item documentation}} साँचे की मदद से आयटम्स के लिए प्रलेख प्रदान किया जाता है। इसे किसी आयटम के वार्ता पृष्ठ पर जोड़ा जा सकता है। administrative territorial entity (Q56061) के एक उदाहरण के लिए Talk:Q56061 देखें।

एक आयटम के पृष्ठ को हटाना

सिर्फ प्रबंधक ही आयटम्स हटा सकते हैं। Wikidata:Requests for deletions पर सूचीबद्ध पृष्ठ हटाए जाते हैं। कृपया एक संक्षिप्त कारण लिखें।

ये भी देखें

Wikidata:Sandbox — यह एक प्रयोगस्थल है जहाँ आयटम्स पर बदलावों का परीक्षण किया जा सकता है।

संबंधित सहायता पृष्ठों के लिए देखें:

  • Help:Label, जहाँ समझाया गया है कि लेबल क्या हैं और ये किन नियमों का पालन करते हैं
  • Help:Description, जहाँ समझाया गया है कि विवरण क्या हैं और ये किन नियमों का पालन करते हैं
  • Help:Aliases, जहाँ समझाया गया है कि उपनाम क्या हैं और ये किन नियमों का पालन करते हैं
  • Help:Statements, जहाँ समझाया गया है कि बयान क्या हैं और ये किन नियमों का पालन करते हैं
  • Help:Sitelinks, जहाँ समझाया गया है कि साइटकड़ियाँ क्या हैं और ये किन नियमों का पालन करते हैं
  • Help:Merge, जहाँ समझाया गया है कि आयटम्स को मर्ज कैसे करना है (अगर उदाहरणस्वरूप अलग-अलग भाषाओं के विकिपीडिया पृष्ठों के बीच अंतरविकि कड़ियाँ एक ही विषय पर मगर एकाधिक विकिपीडिया पृष्ठों पर मौजूद हैं)

अधिक जानकारी के लिए देखें:

  • परियोजना चैट, विकिडेटा के हर पहलू के बारे में चर्चा के लिए
  • Wikidata:Glossary, इस और दूसरे सहायता पृष्ठों पर प्रयुक्त शब्दों की शब्दावली
  • Help:FAQ, विकिडेटा समुदाय द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले और सुलझाए जाने वाले प्रश्न
  • Help:Contents, विकिडेटा के बारे में उपलब्ध पूरे प्रलेख को सूचीबद्ध करने वाला एक सहायता प्रवेशद्वार