सहायता:सदस्य स्क्रिप्ट्स

This page is a translated version of the page Help:User scripts and the translation is 86% complete.
Outdated translations are marked like this.

सदस्य स्क्रिप्ट्स छोटे जावास्क्रिप्ट कंप्यूटर प्रोग्राम होते हैं जो किसी विशिष्ट लॉग-इन किए हुए सदस्य के लिए विकिडेटा के सदस्य इंटरफ़ेस की कार्यक्षमता को बढ़ाती है।

स्क्रिप्ट्स को विकि पर किसी भी जावास्क्रिप्ट फ़ाइल पृष्ठ पर रखा जा सकता है (नाम के आखिर में .js होता है)।

हर सदस्य के पास एक विशेष पृष्ठ होता है जिसे common.js कहा जाता है, और वहाँ पर वे उन स्क्रिप्ट्स की सूची बना सकते हैं जिनका वे इस्तेमाल करना चाहते हैं (जैसे User:Pigsonthewing/common.js)। इसका इस्तेमाल Special:Mypage/common.js के ज़रिए किया जा सकता है, जो आपको अपने common.js पृष्ठ पर अनुप्रेषित कर देगा।

आप जोड़ने के लिए समुदाय द्वारा बनाए गए स्क्रिप्ट्स यहाँ देख सकते हैं।

अपने विकिडेटा प्रोफ़ाइल पर एक सदस्य स्क्रिप्ट जोड़ना

अपने प्रोफ़ाइल पर सदस्य स्क्रिप्ट्स जोड़ने का सबसे आसान तरीका है पहले ScriptInstaller सदस्य स्क्रिप्ट को जोड़ना। इस स्क्रिप्ट की मदद से आप सदस्य स्क्रिप्ट के पृष्ठ पर एक ही क्लिक से उसे स्थापित कर पाएँगे। इस स्क्रिप्ट को जोड़ने के लिए या फिर ScriptInstaller के बिना कोई भी स्क्रिप्ट स्थापित करने के लिए नीचे की विधि का पालन करें।

जब आपने लॉग-इन कर लिया हो, अपने common.js को संपादित करें और ऐसी एक पंक्ति जोड़ें:

mw.loader.load( '//www.wikidata.org/w/index.php?title=script_path&action=raw&ctype=text/javascript' );

जहाँ script_path सदस्य स्क्रिप्ट वाले पृष्ठ का शीर्षक है। खाली स्थानों को अंडरस्कोर्स से बदलना न भूलें।

उदाहरणस्वरूप, User:So9q/ScriptInstaller.js को स्थापित करने के लिए आप जोड़ेंगे:

mw.loader.load( '//www.wikidata.org/w/index.php?title=User:So9q/ScriptInstaller.js&action=raw&ctype=text/javascript' );

सदस्य स्क्रिप्ट बनाना

एक सदस्य स्क्रिप्ट बनाने के लिए एक विकि पृष्ठ बनाएँ जिसका नाम .js से खत्म होता हो। यह अनुशंसित है कि आप सदस्य स्क्रिप्ट को अपने सदस्य पृष्ठ के एक उपपृष्ठ के रूप में बनाएँ। आप ऐसा आसानी से नीचे कर सकते हैं:

विकिडेटा के सदस्य स्क्रिप्ट अक्सर इनका इस्तेमाल करते हैं:

  • विकिबेस के JS हुक्स
  • JQuery: स्वभाव और इंटरफ़ेस बनाने के लिए विकिडेटा के वेब-पृष्ठ के तत्व पढ़, बदल और लिखने का एक आसान तरीका।

उदाहरणस्वरूप, किसी तत्व को jQuery की मदद से पृष्ठ पर बयान सहेजने के बाद (wikibase.statement.saved हुक को शुरू करने के बाद) जोड़ा जा सकता है। दूसरों के स्क्रिप्ट्स देखकर जानें कि इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है।

ये भी देखें

सदस्य स्क्रिप्ट्स जोड़ने के बारे में अधिक सलाह के लिए en:Wikipedia:User scripts देखें, मगर विकिडेटा के सदस्य स्क्रिप्ट्स हमेशा विकिडेटा पर ही अपने उपपृष्ठों पर जोड़ें, विकिपीडिया पर नहीं!

For more advice on adding user scripts, see en:Wikipedia:User scripts, but remember to add Wikidata user scripts to your Wikidata user-space, not the one on Wikipedia!