Wikidata:परिचय

This page is a translated version of the page Wikidata:Introduction and the translation is 89% complete.
Outdated translations are marked like this.

विकिडेटा विकिपीडिया, विकिमीडिया कॉमन्स, और विकिमीडिया आंदोलन के दूसरे विकियों के साथ दुनिया में सभी के लिए एक मुफ़्त, सहयोगी, बहुभाषी, माध्यमिक डेटाबेस है जिसमें संरचित डेटा को इकट्ठा किया जाता है।

इसका मतलब क्या है?

चलिए ऊपर के अनुच्छेद को ज़रा विस्तार से समझते हैं:

  • मुुक्त। विकिडेटा पर उपलब्ध डेटा को क्रिएटिव कॉमन्स सार्वजनिक डोमेन समर्पण 1.0 लाइसेंस के अंतर्गत प्रकाशित किया जाता है, जिससे कई मामलों में इसका पुनः उपयोग किया जा सकता है। आप डेटा की प्रतिलिपि बना सकते हैं, इसे बदल सकते हैं, और बाँट सकते हैं, यहाँ तक कि वाणिज्यिक मामलों में भी, और वह भी बिना किसी की अनुमति के।
  • सहयोगी। विकिडेटा पर डेटा को इसके संपादकों द्वारा जोड़ा और अनुुरक्षित किया जाता है, जो सृष्टि और प्रबंधन के नियमों को तय करते हैं। त्वचालित बॉट्स भी विकिडेटा में मदद करते हैं।
  • बहुभाषी। विकिडेटा संपादन, ग्रहण, खोजना, और डेटा का पुनः उपयोग, सब कुछ पूरी तरह से बहुभाषी है। किसी भाषा में दर्ज की गई डेटा तुरंत दूसरी भाषाओं में भी उपलब्ध होती है। हर भाषा में संपादन किए जा सकते हैं, और ऐसा करना प्रोत्साहित किया जाता है।
  • एक माध्यमिक डेटाबेस। विकिडेटा सिर्फ बयान नहीं, बल्कि उनके स्रोतों और दूसरे डेटाबेसों से संबंध का भी रिकॉर्ड रखता है। यह उपलब्ध ज्ञान की विविधता को दर्शाता है और प्रमाणीकृयता का समर्थन करता है।
  • संरचित डेटा को इकट्ठा करना। एक संरचित संगठन से विकिमीडिया परियोजनाएँ और तृतीय-पक्ष, डेटा का पुनः उपयोग आसानी से कर सकते हैं, और इससे कंप्यूटर इसे प्रोसेस करके "समझ" सकते हैं।
  • विकिमीडिया विकियों के लिए समर्थन। विकिडेटा की मदद से विकिपीडिया पर आसानी से अनुरक्षित करने योग्य जानकारी संदूक तथा दूसरी भाषाओं की कड़ियाँ रखी जा सकती हैं, जिससे संपादन का कार्यभार घटता है और गुणवत्ता भी बढ़ती है। किसी एक भाषा में बदलाव आने पर यह सभी दूसरी भाषाओं में भी दिखने लगेगा।
  • दुनिया में सभी। विकिडेटा के ऐप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफ़ेस की मदद से कोई भी, किसी भी तरह से विकिडेटा का इस्तेमाल कर सकता है।

विकिडेटा काम कैसे करता है?

 
एक विकिडेटा आयटम के इस चित्र की मदद से आप विकिडेटा पर सबसे ज़रूरी शब्दों का अर्थ जान सकते हैं।

विकिडेटा एक केंद्रीय रिपॉज़िटरी है जिसका इस्तेमाल दूसरे कर सकते हैं, जैसे विकिमीडिया संस्थान द्वारा अनुरक्षित विकियाँ। सामग्री को विकिडेटा से डायनामिक रूप से लोड किया जाता है जिससे इसे हर विकि परियोजना पर समान रखने की ज़रूरत नहीं होती। कुछ उदाहरण हैं सांख्यिकी, दिनांक, स्थान, और दूसरी साधारण डेटा जिसे विकिडेटा पर केंद्रित किया जा सकता है।

विकिडेटा रिपॉज़िटरी

 
आयटम और उनके डेटा, आपस में जुड़े हुए होते हैं।

विकिडेटा रिपॉज़िटरी में अधिकतम आयटम्स हैं, और हर आयटम पर एक लेबल, एक विवरण और एक अथवा एकाधिक उपनाम होते हैं। आयटम्स को एक Q और उसके साथ एक संख्या के ज़रिए पहचाना जा सकता है, जैसे Douglas Adams (Q42)

बयान किसी आयटम के बारे में विस्तृत लक्षण प्रदान करते हैं और इनमें एक गुणधर्म और एक वैल्यू होता है। विकिडेटा पर गुणधर्मों को एक P उपसर्ग के साथ एक संख्या के ज़रिए पहचाना जा सकता है, जैसे educated at (P69)

किसी व्यक्ति के लिए आप एक गुणधर्म जोड़ सकते हैं जिसमें दिखाया जाएगा कि उन्हें शिक्षा कहाँ मिली थी, जहाँ पर किसी विद्यालय का वैल्यू दिया जाएगा। इमारतों के लिए आप अक्षांश और देशांतर देकर भौगोलिक नियामक दे सकते हैं। गुणधर्मों पर किसी बाहरी डेटाबेस की कड़ी भी हो सकती है। एक ऐसे गुणधर्म को एक पहचानकर्ता कहा जाएगा जो किसी प्राधिकरण नियंत्रण डेटाबेस जैसे किसी बाहरी डेटाबेस से जुड़ा हुआ हो। विशेष साइटकड़ियाँ किसी आयटम को क्लाइंट विकियों पर सामग्री से मेल खाने वाली सामग्री पर जोड़ती हैं, जैसे विकिपीडिया, विकिपुस्तक या विकिसूक्ति।

इस जानकारी को हर भाषा में दिखाया जा सकता है, हालाँकि शायद डेटा का स्रोत किसी विशिष्ट भाषा में हो। इन वैल्यूओं तक पहुँचते समय क्लाइंट विकियों पर हमेशा अद्यत डेटा दिखाई जाएगी।

आयटम गुणधर्म वैल्यू
Q42 P69 Q691283
Douglas Adams educated at St John's College

विकिडेटा का इस्तेमाल करना

आंतरिक उपकरण, बाहरी उपकरण, या प्रोग्रामिंग इंटरफ़ेसों की मदद से विकिडेटा का इस्तेमाल करने के बहुत तरीके हैं।

  • विकिडेटा क्वेरी और Reasonator विकिडेटा आयटम्स खोजने के लिए प्रयुक्त कुछ प्रसिद्ध उपकरण हैं। उपकरण पृष्ठ पर देखने के लिए कुछ दिलचस्प परियोजनाओं की लंबी सूची है।
  • क्लाइंट विकियाँ अपने पृष्ठों के लिए डेटा को एक लुआ Scribunto इंटरफ़ेस की मदद से प्राप्त कर सकते हैं। आप सारी डेटा को स्वतंत्र रूप से विकिडेटा API की मदद से प्राप्त कर सकते है।

शुरुआत कहाँ करें

विकिडेटा यात्राओं को नए सदस्यों के लिए बनाया गया है और ये विकिडेटा के बारे में अधिक जानने के लिए सबसे अच्छी जगहें हैं।

शुरुआत करने के लिए कुछ कड़ियाँ:

मैं योगदान कैसे करूँ?

आइए और संपादन करना शुरू करें। विकिडेटा की संरचना और परिकल्पनाओं के बारे में जानने के सबसे अच्छा तरीका है संपादित करना। अगर आप सीधे विकिडेटा के परिकल्पनाओं के बारे में जानना चाहते हैं, सहायता पृष्ठों को एक बार पढ़़कर देखें। अगर आपके पास कोई सवाल हो, परियोजना चैट पर ज़रूर पूछें, या फिर आप विकास दल से संपर्क भी कर सकते हैं।

ये भी देखें